महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शुद्ध पानी के लिए लोगों को परेशान नही होना पड़ेगा। इसके लिए शहर से लेकर गांवों में खराब या दूषित पानी उगल रहे इंडिया मार्का हैंडपम्प ठीक होंगे। इतना ही नही सड़कें और पोखरियां झाड़ियों से मुक्त होंगी। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। अभियान में 11 विभाग शामिल हैं। इनमें जल निगम लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करेगा और पंचायती राज विभाग झाड़ियों की साफ-सफाई करेगा।संचारी रोग नियंत्रण/ दस्तक अभियान से इंसेफेलाइटिस कंट्रोल हो गया है। शासन ने ऐतिहातन वर्ष में दो बार अभियान चलाने के लिए आदेश दिया है। नए वर्ष का पहला संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल को शुरू होगा,जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए इसमें 11 विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.