कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर। बारिश और जगह-जगह जलभराव से डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को डेंगू के पांच मरीज मिले। जूही खुर्द, पनकी, अफीमकोठी, गणेश नगर रावतपुर और बिल्हौर के गदनपुर चुरसा में डेंगू के नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर छिड़काव, सोर्स रिडक्शन और बुखार सर्वेक्षण शुरू कराया। वहीं, बाढ़ प्रभावित मर्दनपुरवा गांव में भी मच्छरों की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया गया। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। संबंधित इलाकों में बचाव कार्य के लिए टीम लगी है। नोडल अधिकारी (वीबीडी) डॉ. राजेश्वर सिंह ने जूही खुर्द में डेंगू प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। मलेरिया निरीक्षक सीमा गौतम के नेतृत्व में टीम को सोर्स रिडक्शन, लार्वाना...