फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी में शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। आम उपभोक्ताओं के साथ ही आटा चक्की, स्पेलर आदि का संचालन करने वाले कनेक्शन धारकों को इससे खासी समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। जर्जर तार टूटने और आए दिन होने वाली फाल्ट के कारण दिन भर में कई बार बिजली की ट्रिपिंग होने के कारण उपभोक्ताओं की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फाल्ट आने से शहर से गांव तक तापमान बढ़ने के कारण हर किसी को गर्मी में बिजली चलित उपकरणों का ही सहारा रहता है। ऐसे में आने वाली फाल्टों के कारण आठ से दस बार होने वाली ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं की समस्याएं कम नहीं हो रही। वहीं गर्मी में लोड बढ़ने से ब्रेकडाउन के कारण भी उन्हे परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण जहां उपभोक्ताओं के पंखे-कूलर व एसी बंद हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.