लखनऊ, अप्रैल 1 -- आंधी और तेज बारिश के कारण गुरुवार तड़के राजधानी की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने, अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट और हाईटेंशन लाइनों के टूटने से शहर के इंदिरानगर, गोमतीनगर, जानकीपुरम से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की बिजली गुल रही। इससे सुबह करीब 10 लाख आबादी के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। परेशान लोगों ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत करते रहे लेकिन नंबर व्यस्त होने के कारण कई लोगों को बिजली आपूर्ति बहाल होने की जानकारी नहीं मिल सकी। इससे नौकरीपेशा और छात्रों को काफी दिक्कत हुई। सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर-बी में केबल फाल्ट के कारण सुबह 09 बजे गई बिजली शाम 04 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। वहीं ऐशबाग के शीतलखेड़ा में भारी पेड़ गिरने से घंटों बिजली बाधित रही। इसके अलावा हिम सिटी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.