अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या, संवाददाता। अरबों रुपए खर्च होने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने वाले उपकरण गर्मी की शुरूआत में ही दगा दे रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक जर्जर पोल और झूलते ही तारों पर 11केवी से लेकर 33केवी लाइनें दौड़ाई जा रही हैं। विद्युत विभाग तारों, खम्भों और ट्रांसफार्मरों के अनुरक्षण का दावा तो कर रहा है, लेकिन शहर में यह दावा दम तोड़ रहा है।शहर के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां बिजली के पोल सड़ चुके हैं। कहीं पोल झुके हुए है और कभी भी धराशायी हो सकते हैं और कहीं तार लटकते दिख रहे हैं। शहर के अमानीगंज वार्ड के अन्तर्गत पठान टोलिया और खुर्दाबाद क्षेत्र में ही बिजली के कई पोल काफी समय से खराब है। इन्हें बदलने के लिए वार्ड के पार्षद ने भी कई बार लिखापढ़ी की लेकिन कोई फर्क विद्युत विभाग पर नहीं पड़ा। रीडगंज से ओवरब्रिज तक के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.