अमरोहा, मार्च 3 -- सोमवार को शहर संग ग्रामीण क्षेत्रों में होली का उत्साह छाया रहा। बाजारों में ग्राहकों की रौनक रही। सुबह से हुरियारे सड़कों पर निकल आए। बच्चों और युवाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया। महिलाओं ने विधि विधान संग होलिका पूजन किया। महिलाएं दिन निकलते ही पूजा के लिए होलिका दहन स्थल पहुंचने लगीं। मंदिरों में भी पूजा की गई। होलिका मइया को अर्घ्य दिया। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को रंग-गुलाल लगाया। शहर में इंदिरा चौक स्थित गंगा प्याऊ मंदिर, बस्ती मार्ग, खाद गूजर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड आदि स्थानों पर मेले जैसा माहौल रहा। दोपहर में रंग-गुलाल से होली खेलना शुरू हो गया। लोग रंग-बिरंगे नजर आए। महिलाओं के होलिका पूजन का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस दिनभर गश्त करती रही। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने क...