प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के तहत शहर से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए जिले के 25 मार्गों पर अनुबंधित बसों का संचालन शुरू किया गया है।क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि पहले चरण में जिन रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं, उनमें मांडा-मेजारोड-ऊंचडीह-प्रयागराज, बड़ोखर-रत्यौरा-सुभाष-प्रयागराज, कल्याणपुर-शंकरगढ़-प्रयागराज, मांडा-हाटा-प्रयागराज, चंदापुर-बड़ोखर-प्रयागराज, जनवा-शंकरगढ़-नारीबारी-प्रयागराज, मदरा-मुकुंदपुर-मेजारोड-प्रयागराज, चौखटा-शंकरगढ़-गोहनिया-प्रयागराज, देवरा-नारीबारी-प्रयागराज और बामपुर-सेहरा-मांडा-प्रयागराज प्रमुख हैं।इसके अलावा बड़ोखर-देवघाट-कोरांव-प्रयागराज, कोहड़ारघाट-कोरांव-करछना-प्रयागराज, दिघिया-मेजा-करछना-प्रयागराज, लोहरा-नारीबारी...