कन्नौज, मार्च 24 -- कन्नौज,संवाददाता। पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब जिले के शहर से लेकर छोटे कस्बों तक साफ दिखाई देने लगा है। कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत ने बाजार की रफ्तार पर असर डालना शुरू कर दिया है। शहर, तिर्वा, छिबरामऊ, गुरसहायगंज जैसे प्रमुख कस्बों में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबारियों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। पहले जहां एक साथ कई सिलेंडर आसानी से मिल जाते थे, अब एक सिलेंडर के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में हजारों व्यावसायिक प्रतिष्ठान कामर्शियल गैस पर निर्भर हैं। सप्लाई बाधित होने से संचालन प्रभावित हो रहा है और लागत बढ़ने लगी है। कई व्यापारियों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.