इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई रखी जाए। जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो और संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान चला कर नालों की सफाई कराई जाए जिससे मच्छर कम हो, संक्रमण कम हो। शहरी क्षेत्र में नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत राज विभाग साफ सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसके साथ ही मच्छर रोधी दवाओ का छिड़काव भी कराया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि लोगों को मच्छरदानी के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी कहा कि विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई सुनिश्चित की जाए। अभिभावकों को भी इस मामल...