गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में पिछले कुछ दिनों से हो रही चोरी व लूट की घटना पर समाजसेवी संजय उपाध्याय ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से शहर और ग्रामीण इलाके में चोरी व लूट की घटना हो रही है, उसे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रही है। ऐसे में पुलिस को अभिलंब चोरी व लूट की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आए दिन शहर के अलग-अलग मोहल्ले में चोरी की घटना हुई है। ऐसे में पुलिस को उसके पर अंकुश लगाने के लिए शहर के विभिन्न गली मोहालों में गश्ती को बढ़ाते हुए मामले की उद्भेदन करना जिम्मेवारी है। शहर की सुरक्षा पुलिस पर ही निर्भर है। ऐसे में पुलिस को अपने कर्तव्य का निर्वहन शत प्रतिशत करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...