शाहजहांपुर, मार्च 4 -- शहर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी वित्त मंत्री एवं शहर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि शहर विधानसभा की खराब सड़कों की सूची मुख्यमंत्री को भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। योजना के तहत 55 करोड़ रुपये की लागत से 35 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 24 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। मरम्मत कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपये की धनराशि अलग से स्वीकृत की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य पूरे होने से आवागमन में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रेस कांफ्रेंस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह...