रांची, मई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच रांची शहर में बिजली खपत बढ़ने से लोकल फॉल्ट भी बढ़ गया है। जेबीवीएनएल के अनुसार गुरुवार को रांची में 75 मेगावाट बिजली का लोड बढ़ गया। अचानक बढ़े लोग और गर्मी के चलते बिजली उपकरणों में फॉल्ट आने लगा। कई मुहल्लों में एलटी लाइन जलने, ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ने की शिकायतें आईं। बिजली की आंख-मिचौनी के बीच गर्मी में लोग परेशान होते रहे। पेयजल की भी समस्या हुई। सामान्य दिनों में रांची में बिजली खपत 130 से 320 मेगावाट के बीच होती है। लेकिन गर्मी में बिजली उपकरणों का प्रयोग बढ़ने से खपत बढ़ गई है। दूसरी ओर उपभोक्ताओं द्वारा दो से लेकर पांच किलोवाट तक बिजली का लोड दर्ज कराया गया है। लेकिन अचानक यह 10 से 20 किलोवाट तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर, बिजली उपकरणों पर असर पड़ रहा है. यह ...