मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शीतलहर को देखते हुए शुक्रवार को शहर में 62 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। इनमें स्टेशन रोड, मोतीझील. सरैयागंज टावर, रामबाग चौक, पक्की सराय चौक, धर्मशाला चौक, कलमबाग चौक व अन्य चौक-चौराहों या मोहल्लों से लेकर आठ आश्रय स्थल भी शामिल हैं। मेयर निर्मला देवी के मुताबिक निगम के स्तर से लगातार सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें विशेष टीम को लगाया गया है। साथ ही अधिकारियों के स्तर से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.