मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। ब्रह्मर्षि विकास सेवा संस्थान मधुबनी द्वारा आयोजित 8 वां सामूहिक उपनयन सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम गंगासागर स्थान निधी चौक में शुक्रवार को आयोजित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष संजय पाण्डेय के अध्यक्षता में राम जानकीनगर मंदिर प्रांगण में 61 बरुआ का सामूहिक उपनयन संस्कार संस्कार पंडित राघवाचार्य एवं आचार्य मुरलीधर के साथ सात सहयोगी पंडितों के सहयोग से मिथिला एवं बनारस के योग्य शास्त्री एवं आचार्य द्वारा विधि विधान से संस्कार किया गया। सामूहिक उपनयन संस्कार में दूसरे जिला के भी बरुआ शामिल हुए। संस्थान के सचिव अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि बेनीपट्टी ,हरलाखी, बेनीपट्टी, मधेपुर, पंडौल, मधवापुर, बिस्फी, बाबूबरही, जयनगर, मधवापुर, राजनगर प्रखंड के बरुआ शामिल हुए। सामूहिक उपनयन संस्कार में सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर व ...