लखनऊ, अप्रैल 7 -- ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार शाम पौने सात बजे के आसपास शहर में जोरदार आंधी आई। इसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। साथ ही ज्यादातर इलाकों में बौछार भी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आंधी-बारिश का यह सिलिसला बुधवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका का यलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम के बदले मिजाज के कारण आधे शहर की बिजली गुल हो गई। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पूर्वी पाकिस्तान - अफगानिस्तान के आस पास हवा की चक्रवाती स्थिति है। इस सिस्टम से एक ट्रफलाइन निचले क्षोभमंडल में उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरणों को जोड़ रही है। इस वजह से मौजूदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.