मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली के दिन बुधवार से शहर में बंद हुआ सफाई कार्य 48 घंटे बाद शुक्रवार को पटरी पर लौटा। सफाईकर्मियों के ड्यटी पर लौटने के बाद मेन रोड से गलियों तक साफ-सफाई के साथ कचरा का भी उठाव किया गया। हालांकि, बीते दो दिनों में 49 वार्डों में जमा 500 टन से अधिक कूड़े का उठाव कर उसे रौतनिया स्थित कचरा डंपिंग सेंटर तक पहुंचाने में समय लगेगा। शहर में सामान्य दिनों में करीब 250 टन कचरा निकलता है। त्योहार में यह बढ़ जाता है। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार ने कचरा उठाव व सफाई को लेकर शनिवार की शाम तक स्थिति सामान्य होने का दावा किया। बताया कि हर वार्ड में सफाई टीम एक्टिव हो गई है। झाड़ू से लेकर हर स्तर पर सफाई व कचरा उठाव की रफ्तार को तेज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...