शहर में 450 फीट पर मिल रहा पीने का पानी, सालभर में 50 फीट नीचे गया
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहरी क्षेत्र में भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। इसके कारण इस साल 450 फीट पर पीने का पानी मिल रहा है। बीते सालभर में पानी 50 फीट नीचे गया है। घरों तक जलापूर्ति के लिए निगम की ओर से पिछले साल 400 फीट पर पांच एचपी के सबमर्सिबल पंप गाड़े गए थे, जिसकी 50 फीट गहराई बढ़ानी पड़ी है। शहर में विभिन्न परियोजनाओं के तहत 40 से अधिक सबमर्सिबल पंप लगने हैं। इसके अलावा इंजीनियरों ने 30 एचपी का बड़ा पंप लगाने को 550 फीट गहराई की जरूरत बताई है। आने वाले दिनों में चार इलाकों में बड़े पंप लगाने की तैयारी है।
जलकार्य शाखा की जानकारी निगम की जलकार्य शाखा के जेई कुमार गौरव के मुताबिक अभी 350 फीट से अधिक गहराई में बालू मिल रहा है। इसके बाद पानी का लेयर मिलता है। पानी की बेहतर उपलब्धता मिलने पर उसके 10-20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.