मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में 40 हजार से अधिक आबादी पानी को लेकर परेशान हैं। गर्मी की आहट के साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े पंप हांफने लगे हैं। पंप से पानी के साथ बालू भी निकलने लगा है। बड़े से लेकर छोटे पंप तक खराब हो रहे हैं। बीते पांच दिनों में दो पंप खराब हुए। इनमें अखाड़ा घाट पंप हाउस स्थित 50 एचपी के वीटी पंप के अलावा चमड़ा गोदाम गली में पिछले साल लगा तीन एचपी का नया सबमर्सिबल पंप शामिल है। भूजल स्तर में गिरावट का प्रतिकूल असर जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है। दरअसल, शहर में सामान्य भूजल स्तर 25 फीट माना गया है। हालांकि, वर्तमान में जेल चौक, अखाड़ा घाट समेत आधा दर्जन से अधिक इलाकों में भूजल स्तर 40 फीट से 44 फीट तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गर्मी चढ़ने पर परेशानी और बढ़ेगी। निगम के आधा दर्जन अ...