गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। एलपीजी गैस की कमी के कारण अब मिलेनियम सिटी वालों की जेब पर असर पड़ने लगा है। व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण 35 प्रतिशत छोटे ढाबे और रेहड़ी-पटरी के खाने-पीने के स्टॉल बंद हो गए हैं, जबकि कई कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। एमजी रोड, मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, गुड़गांव रेलवे रोड, सेक्टर चार, पांच, सेक्टर-14, राजीव नगर, न्यू कॉलोनी, मदनपुर समेत कई क्षेत्रों में कई छोटे होटल और रेस्टोरेंट ने अपना काम बंद कर दिया है। वहीं कुछ होटल सीमित मेन्यू के साथ काम चला रहे हैं। एलपीजी संकट का सबसे ज्यादा असर रेहड़ी-पटरी के फूड स्टॉल और छोटे ढाबों पर पड़ा है। सुबह से देर रात तक चलने वाले शहर के स्टॉलों पर हजारों लोग सस्ता और स्वादिष्ट भोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.