मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शीतलहर के बीच शनिवार को नगर निगम के स्तर से शहर में 35 जगहों पर अलाव जलाया गया। इनमें कल्याणी चौक, स्टेशन रोड, सरैयागंज टावर, बैरिया गोलंबर, लक्ष्मी चौक, पक्की सराय चौक, कलमबाग चौक, रामदयालू, रामबाग व अन्य जगह शामिल है। देर शाम सिटी मैनेजर रीतेश कुमार ने संबंधित जगहों का जायजा लिया। उप नगर आयुक्त अमित कुमार के मुताबिक अलाव की व्यवस्था जारी रहेगी। साथ ही आवश्यकता के अनुसार अलाव वाले जगहों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत निगम द्वारा संचालित किए जा रहे आठ आश्रय स्थलों पर भी अलाव को लेकर लकड़ी उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.