वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में 26 जगह मॉडल वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। एक फूड हब भी होगा। मॉडल कार्ट और फूड हब विकसित करने में आईआईटी खडगपुर की टीम सहयोग करेगी। नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को तकनीकी विशेषज्ञों के साथ नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बैठक की। इसमें योजना पर मुहर लगाई गई। शहर में 10 व्यवस्थित वेंडिंग जोन हैं। कई स्थानों पर बेतरतीब तरीके से ठेले-खोमचे लगाए जाने से यातायात अव्यवस्था होती है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से लोगों में विवाद होते हैं। नगर निगम अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाता है। रोकने की जिम्मेदारी संबंधित थानों को सौंप दी जाती है। नगर आयुक्त नए वेंडिंग जोन बनने से स्थिति सुधरेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.