सीवान, मार्च 7 -- सीवान, एक संवाददाता। नगर में 7 मार्च को सुबह 10 बजे आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण भव्य कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा वी एम इंटर कॉलेज के प्रांगण में 8 से 16 मार्च तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी। अंतर राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली इस श्रीराम कथा को लेकर नगर में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। श्रीराम कथा के आयोजन के पूर्व 7 मार्च को आयोजित होने वाली कलश यात्रा में नगर की मातृ शक्ति बढ़-चढ़कर भाग लेगी। इस यात्रा में श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी, वेद विद्यालय के बटुक, इस्कॉन की भजन मंडली तथा मुखौटा कलाकार भी अपनी सहभागिता देंगे। इसके साथ ही पूज्य राजन जी महाराज और भरौली मठ के महंत स्वामी रामनारायण दास जी की भी मांगलिक उपस्थिति रहेगी। श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.