बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पहली बुकिंग के 25 दिन बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र में 4 दिन बाद दूसरी ऑनलाइन बुकिंग होगी। इस संबंध में आयल कंपनियों ने अपने बुकिंग साफ्टवेयर को अपडेट कर दिया है। यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन बुकिंग में समस्या आती है तो वह आईओसीएल के विक्रय अधिकारी सन्तोष सोनी मो. 9451122933, बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह मो. 8093680119 एवं एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी आकाश कुशवाहा मो. 9794771177 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...