कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। अगर आप शहर में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत केडीए द्वारा बनाए गए फ्लैट लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। महावीर नगर, रामगंगा इनक्लेव, भागीरथी-जाह्नवी और सकरापुर पीएम आवास योजना में 205 फ्लैट खाली हैं। आवेदन के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि दो अप्रैल निर्धारित की गई है। इन योजनाओं में रामगंगा इन्क्लेव के फ्लैट के लिए आपको 5.06 लाख रुपये किस्तों में चुकाने हैं जबकि बाकी तीनों योजनाओं में 3.63 लाख रुपये का भुगतान करना है। रामगंगा इन्क्लेव के फ्लैट का कारपेट एरिया 28.70 वर्गमीटर का है जबकि बाकी योजनाओं में फ्लैट 23.27 वर्गमीटर के हैं। रामगंगा और महावीरनगर पनकी इलाके में हैं और सकरापुर व भागीरथी-जाह्नवी चकेरी इलाके में स्थित हैं।जो लोग पीएम आवास के लिए पात्र होंगे वही आवेदन कर सकते हैं। सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.