शहर में 17.49 करोड़ से सर्विसलेन पर गड्ढों से मिलेगी मुक्ति
फिरोजाबाद, मई 21 -- सुहागनगरी में मक्खनपुर से लेकर राजा का ताल तक के सर्विस लेन के सुधार का कार्य फिर से शुरू होने जा रहा है। 17 करोड़ 49 लाख रुपये से यहां के गड्ढों को ठीक करके 18 किमी के सर्विस लेन को दुरुस्त किया जाएगा। गुरुवार को सर्विस लेन सुधार कार्य का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें आती हैं। बारिश के दिनों में लोगों को नारकीय हालातों से गुजरना पड़ता है। भारी वाहनों के चलते सर्विस लेन खराब हो जाती है। तमाम जगहों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। आएदिन चूड़ी के ठेले वाले और दुपहिया वाहन चालक गिरते रहते हैं। अब इन समस्याओं से जल्द निजात मिलने जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.