बांका, मार्च 3 -- बांका, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद बांका क्षेत्र के 26 वार्डों में 1667 व्यावसायिक उपयोग वाले भवन हैं। जहां दो हजार से अधिक व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही है। लेकिन, महज 100 लोगों के पास ही ट्रेड लाइसेंस है। ऐसे में एक तहर से हर साल नगर परिषद को लाखों के राजस्व की क्षति हो रही है। अब नगर परिषद ऐसे भवनों के मालिकों पर शिकंजा कसरने की तैयारी कर रहा है। जिसे जल्द ही नोटिस भेजा जायेगा। ऐसे प्रतिष्ठानों को हर हाल में ट्रेड लाइसेंस लेने की चेतावनी दी गई है। वहीं, जिन्होंने अपने ट्रेड लाइसेंस का नवीरकण नहीं कराया है, उसे भी नोटिस भेजा जाएगा। जो लोग ट्रेड लाइसेंस लेने में आना-कानी या जान-बूझकर लेट-लतीफी करेंगे, उन पर सखती की जाएगी। विभाग के मुताबिक बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यावसायिक केंद्र चलातना अवैध है। साथ ही, इससे शहर का विकास अ...