फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने धार्मिक पर्वों को देखते हुए शहर में 19 मार्च से 2 अप्रैल तक मीट, मछली और चिकन से जुड़े सभी कारोबारों की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। पालिका द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि झूलेलाल जयंती, नवदुर्गा पूजा, श्रीराम जयंती, महावीर जयंती और हनुमान जयंती जैसे प्रमुख पर्वों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।इस अवधि में सभी स्लॉटर हाउस, मीट, चिकन और मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। साथ ही मीट, चिकन रेस्टोरेंट भी इस आदेश के दायरे में आएंगे। नोनियमगंज, पुलगालिब के 22 दुकानदारों को नोटिस जारी कर पहले ही चेतावनी दे दी है। प्रशासन ने साफ कहा है कि यदि कोई दुकान खुली पाई जाती है या नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित पर कानूनी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.