चाईबासा, फरवरी 18 -- चाईबासा, संवाददाता। रमजान उल मुबारक के मौके पर शहर के 11 जगहों पर तरावीह की नमाज के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रमजान को लेकर सभी मस्जिदों के अलावा अन्य जगहों पर भी तरावीह की नमाज के लिए व्यवस्था की गई है। रमजान का चांद नजर आते ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। 18 फरवरी को रमजान का चांद नजर आते ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी और 19 फरवरी से रोजा शुरू हो जाएगा। इस बार जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ताहा हुसैन बढ़ाएंगे। इसी तरह से सदर बाजार मस्जिद में मौलाना मो. एहतेशाम, आसरा मस्जिद में हाफीज अशजद रजा, मदीना मस्जिद में हाफीज मो. रजा, लड़की मदरसा में हाफीज मो. नियाज, लड़का मदरसा में हाफीज मो. नदवी, संत मेरी पब्लिक स्कूल ईदगाह में हाफीज मो. जुनैद, बड़ी बाजार डाउन में मौलाना मो. निशार, मदरसा ...