मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए भारत गैस लाइट जिप नाम से नई प्रीमियम एलपीजी सेवा लॉन्च की है। इसके तहत अब 10 किलो वाला हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर, तेजी से नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बुधवार से शहर में इसका शुभारंभ हुआ। भारत गैस एलआईटीई जिप मेसर्स चंद्रलोक भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से यह उपलब्ध होगा। मौके पर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, नगर विधायक रंजन कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...