कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। पडरौना शहर में रसोई गैसा की होम डिलीवरी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। हॉकरों को इसका अलग से नुकसान उठाना पड़ रहा है। शहर के हॉकर श्याम सुंदर ने बताया कि जबसे लोग गोदामों पर रसोई गैस की लाइन लगा रहे हैं, तबसे एजेंसियों ने होम डिलीवरी की व्यवस्था बंद कर दी है। शुरू में कुछ घटनाएं हॉकरों से जबरन सिलेंडर लेने के हुई थी, इसके बाद से हम लोगों का काम ठप है। होम डिलीवरी से ही हम लोगों की रोजी रोटी चलती है। जिला प्रशासन से मांग है कि हमारी समस्याओं पर ध्यान देकर रोजी रोटी का जरिया बंद होने से रोकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.