महाराजगंज, दिसम्बर 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पानी पाइप लाइन से वंचित चल रहे घरों में बहुत जल्द सप्लाई शुरू होगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। वाटर सप्लाई के लिए जल निगम से मार्ग दर्शन मांगा है। जेई के नेतृत्व में जनवरी में पानी पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। 69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में गांव से वार्ड बने मोहल्लों को शामिल किया गया है। इन मोहल्लों के अलावा नई आबादी में अब तक वाटर सप्लाई की सुविधा नहीं है। ऐसे में ये आबादी छोटे नल का पानी सेवन कर रहे हैं। इससे लोगों को जल-जनित बीमारी होने की आशंका अधिक हो गई है। नगर पालिका प्रशासन ने इन आबादी को वाटर सप्लाई देने के लिए पहल तेज कर दी है। पानी पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.