शहर में हर ओर बम-बम भोले, कांवर लेकर आते कांवड़िए
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ से शिवभक्त सुबह से शिवालयों पर पहुंचने शुरू हो गए। शाम होने तक इनकी संख्या बढ़ गई। दिल्ली और कांठ रोड शिवभक्ति के जयघोष से गूंजते रहे। रविवार को दिन में कांवड़ियों के स्वागत को भंडारे और शिविर चलते रहे। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही कांवड़ के जत्थों की वापसी शुरू हो गई है। पहले मुंडापांडे,दलपतपुर, कुंदरकी, बिलारी आदि क्षेत्रों के बेड़े पहुंचे। दोपहर बाद शहर के बेड़ों का भी पहुंचना शुरू हो गया। वहीं देर रात तक डाक कांवड़ वाले शिव भक्त भी डीजे की धुन के साथ ब्रजघाट को रवाना हो गए।शहर में होता रहा झांकियों का मंचनकांवड़ियों के स्वागत के लिए दिल्ली और कांठ दोनों रास्तों पर शिविर लगे रहे। इनमें भंडारे चलते रहे। शिविरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.