फिरोजाबाद, मार्च 22 -- गर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए सोमवार को लखनऊ की आरआरटी इंटीग्रेटेड प्राइवेट लिमिटेड की टीम शहर में आएगी। पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यशाला के दौरान लखनऊ की टीम नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर, खाद्य एवं सफाई निरीक्षकों के क्षमता संवर्धन का कार्य करेगी। कार्यशाला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी एवं सहायक नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि लखनऊ आरआर टीम सदस्यों द्वारा वृहद कार्यशाला के दौरान नगर निगम के सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई सुपरवाइजरों का स्वच्छ भारत मिशन दो के अंतर्गत क्षमता संवर्धन का कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.