रिषिकेष, मार्च 14 -- शहर में शनिवार मुख्य व बाइपास मार्ग पर पर्यटक वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया, जिससे स्लो ट्रैफिक की समस्या पैदा हो गई। सुबह से लेकर शाम तक दोनों ही मार्ग पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते हुए नजर आए। इससे स्थानीय लोगों को भी आवागमन में फजीहत झेलनी पड़ी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मुख्य मार्ग पर जयराम चौक से लेकर चंद्रभागा तिराहे तक वाहनों की भीड़ बढ़ गई। संकरी सड़क पर पैदल, सवारी के साथ ही पर्यटक वाहनों की अत्याधिक भीड़ से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। स्लो ट्रैफिक में महज पांच मिनट का रास्ता वाहन सवारों को 20 से 25 मिनट में पार करना पड़ा। वहीं, हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी और गौरा देवी चौक पर भी कभी वाहनों के पहिए जाम, तो कभी स्लो ट्रैफिक की समस्या बढ़ी रही। पर्यटक वाहनों की मुनिकीरेती ओर दौड़ की वजह से यह हालात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.