नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल। 'नवल नैनीताल, स्वच्छ नैनीताल, स्वच्छता सप्ताह' के तीसरे दिन गुरुवार को नगर पालिका की ओर से शहर के महात्मा गांधी स्मारक, आंबेडकर स्मारक और शहीद राजेश अधिकारी स्मारक के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। तल्लीताल बस स्टैंड पर भी सफाई की गई। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में सुपरवाइजर अमन टांक, मोहित और अनिल कटियार के मार्गदर्शन में पर्यावरण मित्रों ने सफाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...