शहर में स्ट्रीट लाइटों और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने का निर्देश
कोडरमा, जून 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बुधवार को नगर पंचायत डोमचांच का दौरा कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लंबित आवासों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, नगर पंचायत डोमचांच के प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडेय, अंचल अधिकारी रविन्द्र पांडेय, नगर प्रबंधक निखिल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.