आगरा, अप्रैल 2 -- जिले की कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बुधवार की शाम को पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने अधिकारियों के साथ कासगंज शहर में भ्रमण किया। इस दौरान बाजारों में पैदल मार्च करते हुए उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए सुरक्षा पर चर्चा की। साथ ही सड़क की ओर बढ़ाते अतिक्रमण के रूप में सामान को हटा लेने के लिए भी दिशा निर्देश दिये। गुरुवार को निकलने वाली हनुमानजी की शोभा यात्रा (डोला) को परंपरागत एवं निर्धारित रूट के बारे में भी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शाम को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ सिटी आंचल चौहान एवं भारी पुलिस बल के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। आमजन में सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.