शहर में सुबह ही छाया अंधेरा, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश
नवादा, मई 30 -- शुक्रवार की सुबह जिले का मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। अचानक सुबह दस बजे के बाद आसमान में काले-काले बादल छा गए। दिन में ही रात का नजारा देखने को मिला। इसके बाद तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। तेज हवा व बारिश के साथ ही बिजली चमकने एवं वज्रपात भी हुआ। इससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। तेज आंधी और बारिश ने शहर में भी तबाही मचाई। यह भी पढ़ें- दिन और रात के तापमान में आई गिरावट, आंधी और बारिश की संभावनातेज आंधी और बारिश का प्रभाव शहर में आईटीआई के समीप तेज हवा के झोंके से एक पेड़ धराशायी हो गया। इसके साथ ही शहर के कई जगहों पर जल जमाव से राहगीरों को पैदल चलने में परेशानी हो रही है। शहर स्थित सदर अस्पताल, हरिश्चंद्र स्टेडियम, बिजय बाजार, डायट के समीप आदि जगहों पर जल जमाव से पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.