शहर में सीसीटीवी से जलभराव वाले स्थानों की निगरानी होगी
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सीवरेज मैनेजमेंट सेल और मानसून मैनेजमेंट सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में शहर के ड्रेनेज सिस्टम, सीवर सफाई, संसाधनों की मैपिंग और तकनीकी तैयारियों का जायजा लिया गया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मानसून से जुड़े सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। इस बार बारिश के पानी पर नजर रखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे करीब 700 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव निगरानी की जाएगी। इसके अलावा सड़कों पर पानी के स्तर को मापने के लिए फ्लड डेप्थ सेंसर लगाए जा रहे हैं। नागरिकों की शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए एक केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.