बेगुसराय, फरवरी 3 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। लगन का मौसम शुरू होते ही बाजारों में प्रतिबंधित पॉलीथिन और थर्मोकोल से बने सामानों की बिक्री बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए नगर निगम की टीम ने मंगलवार को रतनपुर पुलिस के सहयोग से मारवाड़ी मोहल्ला में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान सहायक लोक स्वच्छता -सह -अवशिष्ट प्रबंधन अधिकारी सूरज कुमार व अनुराग कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर जांच की गई। जहां से करीब 12 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन और थर्मोकोल की थाली व प्लेट जब्त की गई। टीम ने मौके पर ही इन सामग्रियों को कब्जे में लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंध के बावजूद यदि दोबारा सिंगल यूज प्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.