रिषिकेष, फरवरी 28 -- नगर क्षेत्र की आबोहवा को साफ करने के लिए नगर निगम ने सालभर में चार करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए हैं। इनमें 80 प्रतिशत कार्यों को पूरा कर लिया गया है। वहीं, 20 फीसदी काम मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। दावा है कि इन कार्यों के सम्पन्न होने से शहर की हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 136 के निम्न स्तर से संतोषजक 84 पर पहुंच गया है। इसे 60 तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नए वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम को पांच करोड़ 21 लाख रुपये मिलना तय है। शनिवार को निगम कार्यालय में मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने साफ हवा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यों की जानकारी साझा की। बताया कि व...