गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समाजसेवी गौरी शंकर बिंद ने फीता काटकर किया। मौके पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है। तभी लोगों के जीवन में भी सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की जनता ने अगर उन्हें आशीर्वाद दिया तो निर्धारित समय पर होल्डिंग टैक्स, नक्शा, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की सेवा उपलब्ध होगी। नगर परिषद क्षेत्र में हॉस्पिटल, स्कूल और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सभी सब्जी, ठेला खोमचा और फुटपाथ दुकानदारों को टैक्स से बाहर करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.