शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा
फरीदाबाद, मई 15 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री और सफाई यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुल्हेर ने यूनियन पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में हाल ही में हरियाणा सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बनी सहमति और हड़ताल समाप्त होने के बाद की स्थिति पर चर्चा की गई। जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कर्मचारियों से कहा कि यह आपसी संवाद और समझ का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम कर्मचारी पहले की तरह शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे। यह भी पढ़ें- चौड़ी सड़कों की सफाई मशीनों से करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.