बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के प्रमुख चौराहों पर संचालित अवैध मंडियों पर रोक लगाने में मंडी सचिव रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शहर के मुख्य मार्गों पर अनाधिकृत सब्जी मंडियों के संचालन से न सिर्फ शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि जाम की समस्या भी लगातार बनी हुई है। नगर पालिका के ईओ अंगद गुप्ता ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाली अवैध सब्जी मंडियों को हटाने के लिए मंडी सचिव को पत्र भेजा था, लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।कंपनीबाग से शास्त्री चौक के बीच स्टेडियम गेट के पास काफी संख्या में अवैध सब्जी मंडी संचालित हो रही है। बड़े आढ़तियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर शहर के मुख्य मार्ग पर अनधिकृत रूप से मंडी लगाई जा रही है। इससे मंडी परिषद को किसी प्रकार का राजस्व लाभ नहीं मिल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.