कोडरमा, मई 4 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर के पोद्दार निवास झुमरी तिलैया में भव्य श्री श्याम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ 8 मई को होगा। इस अवसर पर भूमि पूजन व संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के आयुष पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे भूमि पूजन के साथ होगी, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण की नींव रखी जाएगी। इसके बाद सायं 7.30 बजे से संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तगण श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर होंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्ध...