शहर में श्री श्याम मंदिर निर्माण का शुभारंभ आठ को, भूमिपूजन व संकीर्तन महोत्सव का होगा आयोजन
कोडरमा, मई 4 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शहर के पोद्दार निवास झुमरी तिलैया में भव्य श्री श्याम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ आठ मई को होगा। इस अवसर पर भूमि पूजन व संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के आयुष पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे भूमि पूजन के साथ होगी, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण की नींव रखी जाएगी। इसके बाद सायं 7.30 बजे से संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तगण श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर होंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- शहर में श्री श्याम मंदिर निर्माण का शुभारंभ 8 को, भूमि पूजन व संकीर्तन महोत्सव का होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.