फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार बल्लभगढ़ में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शहरवासियों ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। विधायक मूलचंद शर्मा आंबेडकर चौक पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के महान प्रवर्तक थे। उनके द्वारा बनाए गए संविधान के सिद्धांतों पर चलकर ही देश निरंतर प्रगति कर रहा है। विधायक ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। यह भी पढ़ें- मानवता के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने किया प्रयास उनका ...