संतकबीरनगर, मई 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में कड़ाके की गर्मी में शीतल पेयजल की व्यवस्था नाकाफी है। शुद्ध पानी के नाम पर नागरिकों को बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गरीबों को भी पानी के लिए जेब हल्की करनी पड़ रही है। शहर में तीन स्थानों पर शीतल पेय की व्यवस्था वर्तमान में नजर आ रही है। सीएचसी खलीलाबाद वाले मरीजों को पानी आसानी से मिल जा रहा है। यहां पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवाओं को खाने के लिए शुद्व और शीतल पानी मुहैया हो पा रहा है। दिन में तीन से चार सौ मरीज आ रहे हैं और उन्हें पानी आसानी से मिल जा रहा है। वहीं शहर के बैंक चौराहा पर एक वाटर एटीम मौजूद रहे, जहां पर शुल्क के साथ लोगों को पानी मिल रहा है।इसके अलावा जिला चिकित्सालय में पानी पीने के लिए निजी संस्था के द्वारा वाटर कूलर ...