फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लंबे समय से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से परेशान जिलेवासियों ने राहत महसूस की। बारिश के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने खुलकर ठंडी हवा का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- तेज हवा के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दीगर्मी और उमस गुरुवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन उमस और तेज गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। दिन का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम की बारिश के बाद तापमान घटकर करीब 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वातावरण में नमी का स्तर भी बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे दिनभर उम...