मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के द्वारा शहीदों को याद करो कार्यक्रम का आयोजन चांदमारी में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रो. खुश नंदन सिंह तथा संचालन अशोक वर्मा ने किया ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम शशिकला कुमारी ने राष्ट्र ध्वज फहराया उसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सेनानी उत्तराधिकारी रत्नेश्वरी शर्मा ने कहा कि सेनानी परिवार को व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष में उतरना चाहिए। अध्यक्षीय भाषण में प्रोफेसर खुशनंदन सिंह ने राष्ट्रीय कमेटी द्वारा देश भर में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को एक ही समय पर चलाए जा रहे सेनानी को याद करो कार्यक्रम को एक क्रांतिकारी कदम बताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि देशभर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.